Advertisement

Crime News: गैंगरेप से बचने के लिए नाबालिग स्कूल की छत से कूदी, हालत गंभीर

Crime News: ओडिशा के जाजपुर जिले में एक किशोरी से 5 लोगों ने गैंगरेप की कोशिश की. रेप से बचने के लिए किशोरी स्कूल की छत से कूद गई. वह बुरी तरह जख्मी है. उसे कलिंग नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...

Crime News: गैंगरेप से बचने के लिए नाबालिग स्कूल की छत से कूदी, हालत गंभीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: ओडिशा (Odisha) के जाजपुर (Jajpur) जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां गैंगरेप (Gang Rape) से बचने की कोशिश में एक नाबालिग लड़की ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी. किशोरी गंभीर रूप से घायल है. उसे कलिंग नगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने बताया कि लड़की मूल रूप से क्योंझर जिले की रहने वाली है. वह अपने भाई के साथ बहन के घर जा रही थी. बहन का घर सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में है. दोनों भाई-बहन जब बस वहां उतरे तो भारी बारिश हो रही थी. पांचों आरोपी उस वक्त वहीं थे. आरोपियों ने उन्हें बारिश से बचने के लिए स्कूल में जाने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें, 4 युवकों के साथ नाजायज संबंध, राज खुलने के डर से बहन का कराया गैंगरेप, फिर की हत्या

बाद में शाम होने पर पांचों आरोपी भी स्कूल पहुंच गए. वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने लड़की के भाई को पीटकर भगा दिया और लड़की से रेप की कोशिश करने लगे. लड़की भागकर स्कूल की छत पर पहुंची. आरोपी वहां भी पहुंच गए. ऐसी स्थिति में लड़की ने छत से छलांग लगा दी. 

यह भी पढ़ें, शर्मनाक: 5 साल की मासूम से गैंगरेप, दोनों आरोपियों की उम्र 14 साल से कम

स्कूल में हो रहे शोरगुल सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे. वे तुरंत लड़की अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement