Advertisement

Nupur Sharma Security: नूपुर शर्मा को धमकियां, FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई

Nupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही हैं. दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है और साथ ही में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है...

Nupur Sharma Security: नूपुर शर्मा को धमकियां, FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई

नूपुर शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: दिल्ली पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet comment) के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित की गईं नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है.  पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद (Nupur sharma remarks on Prophet Mohammad) के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद जान से मारने की धमकियां मिलने की शिकायतों के संबंध में एफआईआर दर्ज की थी. नूपुर शर्मा ने उन्हें मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था.

दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनकी टिप्पणियों को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है.’ पुलिस के मुताबिक, नूपुर शर्मा ने 28 मई को साइबर सेल में विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें, खाड़ी देशों को भारत क्यों नहीं कर सकता है इग्नोर, जानें वजह

एक अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान नूपुर शर्मा ने शत्रुता को बढ़ावा देने के संबंध में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई. इस मानले में ट्विटर को नोटिस भेजा गया है और उसके जवाब का इंतजार है. इस मामले की जांच जारी है.

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों की कई मुस्लिम देशों ने कड़ी आलोचना की है. इस बीच, बीजेपी ने शर्मा को रविवार को सस्पेंड कर दिया था और दिल्ली के अपने मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी निष्कासित कर दिया था. 

यह भी पढ़ें, ‘जो रब से ना डरा चलो “अरब” से तो डरा’; अमानतुल्ला के ट्वीट पर भड़की बीजेपी

मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शनों और कुवैत, कतर एवं ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों के अपमान की कड़ी निंदा करती है.

गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले टीवी चैनल पर बहस में नूपुर शर्मा की टिप्पणियों और जिंदल के आपत्तिजनक ट्वीट के खिलाफ ट्विटर पर एक अभियान चलाकर कुछ देशों में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया गया था.

कार्रवाई के बाद नुपूर शर्मा ने टीवी बहस में दिए गए अपने विवादास्पद बयान को बिना शर्त वापस ले लिया था और दावा किया था कि उनकी टिप्पणी ‘उनके आराध्य महादेव के निरंतर अपमान और तिरस्कार’ की प्रतिक्रिया में आई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement