Advertisement

Noida: घर से स्कूल जा रही छात्रा से जंगल में रेप, मुठभेड़ में आरोपी हुआ गिरफ्तार

नोएडा में एक बार फिर दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से रेप का केस सामने आया है.

Noida: घर से स्कूल जा रही छात्रा से जंगल में रेप, मुठभेड़ में आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Utttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप की वारदात सामने आई है. छात्रा के साथ कथित तौर पर एक शख्स ने रेप किया है. छात्रा की उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है. छात्रा बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी एक शख्स वहीं मौजूद था. उसने छात्रा से कहा कि उसे पंडित ने बताया है कि छोटी बच्ची से पेड़ का पत्ता तुड़वा कर पूजा करो, तुम्हारा भला होगा. पुलिस के मुताबिक छात्रा उसकी बातों में आ गई.

छात्रा को सेक्टर 32-ए स्थित वेब सिटी के पास ले गया और वहां पर झाड़ियों में जबरन ले जाकर उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया. पुलिस को जैसे ही घटना के बारे में सूचना मिली तत्काल पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा.

4 युवकों के साथ नाजायज संबंध, राज खुलने के डर से बहन का कराया गैंगरेप, फिर की हत्या

नाजुक है छात्रा की हालत

पुलिस के मुताबिक छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र 20 साल है. वह एक मेडिकल स्टोर में काम करता है. 

Meghalaya में वेश्यालय चला रहे थे बीजेपी नेता, पुलिस ने 6 नाबालिगों को बचाया, 73 लोग गिरफ्तार
 


कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी?

छात्रा के घरवालों ने सेक्टर 24 थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीरी दी थी. केस दर्ज होने के बाद आरोपी की जांच शुरू हुई. पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी को धर दबोचा. जब आरोपी के मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस उसे थाना लेकर जा रही थी तभी वह जीप से कूदकर भाग गया. पुलिस ने एक पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया. आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस केस की छानबीन कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement