Advertisement

वंदे मातरम् पर अरशद मदनी का बयान, 'जबरदस्ती थोपा जा रहा वंदे मातरम्', धार्मिक आजादी पर हमला- अरशद मदनी, मुसलमान को मजबूर नहीं कर सकते-मदनी, जबरदस्ती थोपा जा रहा वंदे मातरम्-मदनी, हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते- मदनी, हम किसी दूसरे को नहीं रोकते हैं- मदनी | किसी समुदाय को नीचा नहीं दिखा सकते-SC, फिल्म 'घूसखोर पंडत' सुप्रीम कोर्ट ने कहा, फिल्म का नाम माहौल खराब करने जैसा-SC, SC ने केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस भेजा, SC ने फिल्म निर्देशक से हलफनामा मांगा, फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर SC में सुनवाई हुई, नाम बताने तक फिल्म रिलीज नहीं होगी-SC, भारत में अलग-अलग धर्म और जातियां हैं- SC | राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं, राहुल गांधी के भाषण के अंश को हटाया जाएगा

सच्चाई जानकर ममता ने तोड़ा रिश्ता, शरीक ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

जब गर्लफ्रेंड के सामने खुला मोहम्मद शरीक की शादी का राज तो घर में घुसकर मार डाला. मां को बेड पर मिली बेटी की लाश.

सच्चाई जानकर ममता ने तोड़ा रिश्ता, शरीक ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर की हिंदू लड़की की हत्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आए दिन लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अभी एक तरफ जहां श्रद्धा वलकर के मर्डर की गुत्थी सुलझ रही है वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ से घर में घुसकर हत्या की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है. गर्लफ्रेंड की हत्या का यह मामला पंजाब के चंड़ीगढ़ का है. चंड़ीगढ़ की इस घटना को एक मुस्लिम युवक ने अंजाम दिया. इस शख्स ने घर के अंदर घुसकर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. 

लड़की की मां शाम को जब घर आई तो बेटी बेड पर बेहोश पड़ी हुई थी और उसका शरीर भी नीला पड़ चुका था. लड़की की मां ने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. आरोपी हत्या करने के बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-45 के बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उसके पास से एक बैग भी मिला है. आरोपी को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश करने के बाद इसे रिमांड पर ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें - Funny Video: कड़ी मेहनत के बाद बाइक पर बैठा शराबी, फिर हुआ कुछ ऐसा  

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर की गई है. वह बिहार के मधुबनी जिले के बेला गांव का रहने वाला है. शरीक करीब तीन साल पहले चंड़ीगढ़ आया था. यहां पर वह फूड डिलीवरी का काम करता था. शरीक जब बुड़ैल में रहने आया तो इसकी मुलाकात घर के सामने रहने वाली 18 वर्षीय ममता से हुई. ममता उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली थी. दोनों में दोस्ती हो गई और फिर धीरे धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए. लंबे समय तक दोनों के बीच बातचीत चलती रही. जैसे ही ममता को पता चला कि शरीक शादीशुदा है उससे बातचीत बंद कर दी. इसी बात से नाराज शरीक ने ममता की हत्या कर दी. 

ये भी पढ़ें - Christmas Island Red Crab: सड़क पर उतर आई लाखों लाल केकड़ों की फौज, नजारा देख हर कोई रह गया दंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement