Advertisement

दिल्ली से सटे सोनीपत में युवक की गोलियों के भूनकर हत्या

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है. यह घटना तब हुई जब वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था. पुलिस अभी तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है...

दिल्ली से सटे सोनीपत में युवक की गोलियों के भूनकर हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) के औरंगाबाद गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने दीपक नाम के एक शख्स को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद राई थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिवार वालों ने आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने की बात कही है.

सोनीपत के औरंगाबाद का रहने वाला दीपक अपने एक साथी के साथ गांव खेवड़ा में मिल चलाता है. सोमवार की रात वह अपनी फैक्ट्री से गांव की तरफ जा रहा था. गांव के स्टेडियम के पास अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी को रोका और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर दीपक के शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें, कुरुक्षेत्र में डेढ़ किलो RDX के साथ दबोचा पंजाबी युवक, 15 अगस्त पर करना था विस्फोट

जब काफी देर बाद तक दीपक घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई तलाश में फैक्ट्री की तरफ गया. रास्ते में उसे घटना की जानकारी मिली. उसने तुरंत घर वालों को इसकी सूचना दी. परिवार वालों का कहना है कि दीपक का गांव के ही कुछ लोगों के साथ दिवाली के दिन कहासुनी हो गई थी. परिवार वालों को आशंका है कि उन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें, 13 साल के लड़के से की कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर फुरकान ने मार डाला

पुलिस ने इस घटना के बाद 3 टीमों का भी गठन कर दिया है. राई थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि दीपक को 5 गोलियां मारी गई हैं, बाकी पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा. थाना प्रभारी ने दावा किया आरोपियों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा.

इ घटना के बाद पूरे गांव में डर और खौफ का माहौल है. इस हत्याकांड की हर तरफ चर्चा हो रही है. गांव वाले चाहते हैं कि बेलगाम अपराधियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement