Advertisement

MP: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, स्वास्थ्यकर्मी ने महिला की चोट पर बांध दिया कंडोम का पैकेट

मध्य प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है और एक महिला की चोट पर स्वास्थ्यकर्मी ने कंडोम का पैकेट बांध दिया है.

MP: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, स्वास्थ्यकर्मी ने महिला की चोट पर बांध दिया कंडोम का पैकेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में प्रशिक्षित डॉक्टरों की भारी कमी है और इसका अंजाम आम जनता को भुगतना पड़ता है. वहीं वहीं मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी का एक नमूना सामने आया है जिसमें एक महिला के सिर पर लगी चोट पर डॉक्टरों कंडोम का खाली रैपर लगा दिया. मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सरकारी अस्पताल में अपने घाव का उपचार करवाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला के घाव के साथ यह घटना चौंकाने वाली है. 

दरअसलस, बुजुर्ग महिला के घाव पर जब डॉक्टरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने कंडोम का खाली पैकेट बांध दिया. इस खाली पैकेट के ऊपर बैंडेज भी कर दिया गया. इसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. ऐसे वहां जब  डॉक्टरों ने पट्टी खोली तब इस अंधेर नगरी वाले गड़बड़ झाले का खुलासा हुआ.

UP: ग्राम प्रधान ने दलित युवक की चप्पल से की पिटाई, MLA ने शेयर किया VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

वहीं खुलासे के बाद ही स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आने पर सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए हैं. वॉर्ड बॉय को भी तत्काल हटा दिया गया है. गौरतलब है कि पोरसा स्वास्थ्य केंद्र में रेशमा बाई नाम की 70 साल की बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए लाया गया था. रेशमा बाई के सिर पर ईंट गिर जाने की वजह से वह घायल हो गई थी। सिर से खून बह रहा था तो परिजन रेशमा बाई को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए.

'ना नई गाड़ी खरीदें, ना बड़ों को अपने पैर छूने दें' RJD कोटे के मंत्रियों को तेजस्वी यादव की नसीहत

यहां डॉक्टर ने रेशमा बाई की हालत देखी और वार्ड बॉय से घाव पर पट्टी बांधने के लिए कह दिया. वहीं वार्ड बॉय ने घाव से बहते खून को बंद करने के लिए कंडोम का खाली पैकेट इस्तेमाल किया. वहीं वार्ड बॉय अंतराम ने कंडोम का खाली पैकेट रेशमा बाई के घाव पर लगा दिया और इसके बाद सिर पर बैंडेज लगा दिया था जिसका खुलासा बाद में हुआ.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement