Advertisement

Bombay High Court में जजों के 40 पर्सेंट पद खाली, पेंडिंग में हैं 5.88 लाख केस

Bombay High Court Judge Vacancy: बॉम्बे हाई कोर्ट में जजों के खाली पद चिंता का विषय बन गए हैं. इसकी वजह से लगभग साढ़े छह लाख केस पेंडिंग में हैं.

Bombay High Court में जजों के 40 पर्सेंट पद खाली, पेंडिंग में हैं 5.88 लाख केस

बॉम्बे हाई कोर्ट में खाली पड़े हैं जजों के पद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देशभर की अदालतों में जजों की कमी चिंता का विषय है. जिले की अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक में जजों की संख्या अक्सर कम ही रहती है. नया मामला बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) का है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के 40 पर्सेंट पद खाली है. इसका नतीजा यह है कि बॉम्बे हाई कोर्ट में पेंडिंग केस की संख्या बढ़कर 5.88 लाख पहुंच गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट की जज साधना यादव को सोमवार को रिटायर होना है. इसी महीने बॉम्बे हाई कोर्ट में तीन नियुक्तियां भी होनी हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 94 है जबकि अभी कल 57 जज तैनात हैं यानी कुल 40 पर्सेंट पद खाली हैं. नवंबर महीने में छह और जज रिटायर हो जाएंगे. आपको बता दें कि हाई कोर्ट में जजों को स्थायी पद देने से पहले दो साल के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में रखा जाता है. बॉम्बे हाई कोर्ट में 9 अतिरिक्त जज तैनात हैं.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: देहरादून में देर रात पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लगीं लंबी कतारें, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

कम नियुक्तियों की वजह से बढ़ रहा है दबाव
जस्टिस दीपांकर दत्ता ने इस साल की शुरुआत में एक सुनवाई के दौरान कहा था कि हाई कोर्ट इस समय जजों की कमी से जूझ रहा है. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 10 नामों की सिफारिश की थी लेकिन सिर्फ़ तीन पदों पर नियुक्तियां की गईं. इस वजह से वर्कलोड और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ PUBG हत्याकांड, क्या मर्डर के पीछे बेटा नहीं कोई और है?

बॉम्बे हाईकोर्ट से इस साल 10 जजों की विदाई होनी है. साल की शुरुआत में जस्टिस एस पी तावड़े रिटायर हो चुके हैं जबकि अतिरिक्त जज जस्टिस पी वी गनेडीवाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जस्टिस जाधव सोमवार को रिटायर होंगे. न्यायमूर्ति एके मेनन 11 जुलाई को रिटायर होंगे, न्यायमूर्ति वी जी बिष्ट 18 जुलाई को, न्यायमूर्ति एमजी सेवलीकर 20 सितंबर को, न्यायमूर्ति एस डी कुलकर्णी 1 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे. इनके अलावा, जस्टिस सी वी भडांग 4 नवंबर को रिटायर होंगे. 

यह भी पढ़ें- Sarkaari Naukari: मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, 10 लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

पेंडिंग पड़े हैं लगभग छह लाख केस
नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड डैशबोर्ड के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट में अभी भी लंबित मामलों की संख्या लगभग 6 लाख है. पिछले एक साल के भीतर 1.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए जोकि लंबित पड़े हैं. वहीं, 15,000 से अधिक आपराधिक मामले 10 वर्षों से अधिक और 20 वर्षों से कम समय से लंबित हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement