Advertisement

कांग्रेस ने समझाया क्या है MCD का मतलब, 'दिल जीता है-दिल्ली जीतेंगे' का दिया नारा

MCD Election 2022 के लिए कांग्रेस ने पोस्टर लॉन्च कर दिया है. कांग्रेस को भरोसा है कि इस चुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी.

कांग्रेस ने समझाया क्या है MCD का मतलब, 'दिल जीता है-दिल्ली जीतेंगे' का दिया नारा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD Election 2022) में जरा देर से ही सही, कांग्रेस की एंट्री हो गई है. कांग्रेस ने चुनावों के लिए अपना पोस्टर लॉन्च कर दिया है. पोस्टर में पार्टी ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की भी तस्वीर लगाई है. कांग्रेस ने शीला दीक्षित के कार्यकाल की ओर इशारा करते हुए नारा दिया है, 'मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली.' 

कांग्रेस ने MCD का दो मतलब भी समझाया है. पहला मतलब 'मेरी चमकती दिल्ली' है. दूसरा मतलब 'मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली' है.

MCD Election: दिल्ली में MCD चुनावों के लिए 4 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

MCD चुनाव जीतने पर है कांग्रेस को भरोसा

कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार का चुनाव वे जीत रहे हैं. कांग्रेस ने अपने पोस्टर में लिखा है, दिल जीता है, दिल्ली जीतेंगे. कांग्रेस के पोस्टर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर लगी है. बीच में शीला दीक्षित और नीचे चौधरी अनिल कुमार की तस्वीर है. ऐसा लग रहा है कि अब कांग्रेस एक्टिव कैंपेनिंग पर उतर आई है.

500 में LPG, युवाओं को नौकरी, किसानों की कर्जमाफी, मिशन गुजरात के लिए ये हैं राहुल गांधी के चुनावी हथियार

कांग्रेस पोस्टर.

क्या है MCD चुनावों में कांग्रेस की स्थिति?

दिल्ली MCD में बीजेपी का बोलबाला है. बीजेपी के पास कुल 181 सीटें हैं. AAP के पास 48 सीटें और कांग्रेस 30 सीटों पर काबिज है. दूसरी और निर्दलीय पार्टियों के पास कुल 11 सीटे हैं. एमसीडी की 272 सीटों का यही आंकड़ा है. कांग्रेस को आम आदमी पार्टी और बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इन दोनों के वर्चस्व वाले एमसीडी में कांग्रेस का सफर कहां तक जाएगा, इस पर सबकी नजर है. 

गुजरात में सधे कदमों से जमीन तैयार कर रही कांग्रेस, BJP को विपक्ष की चुप्पी से लग रहा डर!

कब होंगे MCD इलेक्शन?

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी, वहीं नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement