Advertisement

खाट पर आराम कर रहा था शख्स, तभी सामने आया Cobra, उड़े होश

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देख आप कांप उठेंगे. यहां एक शख्स लोहे की पाइप से बने खाट पर सो रहा था, तभी अचानक से लोहे के पाइप से एक नाग फुंफकारते हुए बाहर निकला. आगे वीडियो में देखें क्या हुआ...

खाट पर आराम कर रहा था शख्स, तभी सामने आया Cobra, उड़े होश

खाट से निकला सांप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा से एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देख आप कांप उठेंगे. यहां एक शख्स लोहे की पाइप से बने खाट पर सो रहा था. अचानक से लोहे के पाइप से एक नाग (Cobra) फुंफकारते हुए बाहर निकला. जैसे ही खाट पर सो रहे शख्स ने नाग (Cobra) को देखा, उसके होश फाख्ता हो गए.

कोरबा के पोड़ी बहार गांव के नारद पटेल घर के बाहर खाट पर सो रहे थे. यह खाट लोहे की पाइप से बना था. खाट पर लेटकर नारद पटेल आराम से फोन से किसी से बात कर रहे थे. अचानक से खाट के एक किनारे से फन निकलाते हुए एक नाग सामने आ गया. जैसे ही नारद ने नाग को देखा वह खाट से भाग खड़े हुए.

यह भी पढ़ें, बोतल में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, कहा-इसने मेरी पत्नी को काटा है, जानिए फिर क्या हुआ

नारद के शोर करने पर कई लोग वहां जुट गए. उन्होंने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने सावधानी से सांप को खाट से बाहर निकाला. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने एक डिब्बे में उस सांप को बंद कर दिया. सांप के पकड़ने जाने के बाद पूरे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें, रोंगटे खड़े देगी देश के इस Rescue Operation की कहानी, बोरवेल में 104 घंटे सांप-मेढ़क के साथ रहा बच्चा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement