Advertisement

Lucknow PUBG Murder Case: क्या मर्डर के पीछे बेटा नहीं कोई और है?

लखनऊ PUBG हत्याकांड की थ्येरी पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है. लोगों को ऐसा लग रहा है कि इसके पीछे कोई और कारण है...

Lucknow PUBG Murder Case: क्या मर्डर के पीछे बेटा नहीं कोई और है?

साधना सिंह की फाइल फोटो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: लखनऊ PUBG हत्याकांड में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. 16 साल के बेटे ने अपनी मां साधना को गोली मारी. पुलिस की एक थ्योरी सामने आई कि बच्चे को PUBG की लत थी और मां उसे PUBG खेलने से रोकती थी. इसी वजह से बच्चे ने मां की हत्या कर दी. लेकिन, नाम नहीं बताने की शर्त पर एक पुलिस वाले कही कि हत्या किसी और के इशारे पर हुई है. अब उसी शख्स की तलाश हो रही है.

सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिस वाले इस मर्डर केस में उस तीसरे शख्स को बचाना चाहते हैं. इसीलिए पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछा कि मर्डर का असली कारण बताओ या फिर पुलिस की थ्योरी पर सहमति जताओ. इसी के बाद पुलिस ने PUBG की एक थ्योरी पेश कर दी.

PUBG Death Case: 10 घंटे तक तड़पती रही मां, बार-बार कमरा खोल देखता रहा बेटा

अब सवाल उठता है कि अगर PUBG की थ्योरी सही नहीं है तो असली कारण क्या है? क्या कोई तीसरा शख्स इसके पीछे है? क्या हत्या के दिन वह घर पर मौजूद था या फिर कहीं और से बच्चे को गाइड कर रहा था? ये सब बातें मामले की पूरी जांच के बाद सामने आएंगी.

सूत्र का कहना है कि इस मामले में नाबालिग को जानबूझकर आरोपी बनाया गया है. चूकि वह नाबालिग है इसलिए सजा कम होगी.

16 साल के किशोर को PUBG खेलने से रोका तो मां को दागीं 6 गोलियां,  3 दिन शव के साथ रहा

बेटे की कुर्बानी पर सब राजी थे. सूत्रों की मानें तो इसके पीछे का कारण खास है. हत्या के पीछे की जो असली वजह है वह साधना की मौत से ज्यादा दर्द देने वाला है. इन्हीं सब वजह से परिवार और पुलिस दोनों PUBG की थ्योरी पर सहमत हैं.

7 जून की रात बेटे ने अपने पिता नवीन सिंह को कॉल किया. कहा, मां की हत्या कर दी है. नवीन के मुताबिक, 49 सेकंड बात हुई. इसके बाद बेटे ने वीडियो कॉल कर पिता को मां की लाश दिखाई जो सड़ चुकी थी. इसके बाद दोनों के बीच करीब 30 मिनट बातचीत हुई. अब अगर व्यापक और गहन जांच हो तभी सच्चाई सामने आ पाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement