Advertisement

Delhi Metro: बदलने वाली है दिल्ली वालों की जिंदगी, मेट्रो का ट्रेवल टाइम होगा एक चौथाई कम

दिल्ली मेट्रो की वजह से पूरे एनसीआर में रहने वालों की जिंदगी पहले काफी आसान हो गई है. आने वाले कुछ सालों में लोगों को इससे और सहूलियतें होंगी...

Delhi Metro: बदलने वाली है दिल्ली वालों की जिंदगी, मेट्रो का ट्रेवल टाइम होगा एक चौथाई कम

दिल्ली मेट्रो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: दिल्ली मेट्रो की वजह से पूरे एनसीआर में रहने वालों की जिंदगी पहले काफी आसान हो गई है. लेकिन, आने वाले कुछ सालों में दिल्ली मेट्रो की वजह से लोगों की जिंदगी और आसान होने वाली है. अगर एक्सपर्ट की मानें तो मेट्रो से ट्रेवल का समय एक चौथाई तक कम हो सकता है साथ ही इससे प्रदूषण में भी कमी देखने को मिलेगी.

अगले 3 सालों में मेट्रो के फेज 4 के 3 कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएंगे. सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली (सीआरआरआई) और नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, कर्नाटक (एनआईटी) ने दिल्ली मेट्रो के 2021 के डेटा का अध्ययन किया है. 

Delhi Metro की ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित, पिछले हफ्ते भी कई घंटों तक नहीं चली थीं ट्रेनें

रिसर्च में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को 360 इंटरनल जोन जबकि 8 एक्सटर्नल जोन में बांटा गया था. इस रिसर्च के लिए आवासीय और व्यावसायिक इलाकों से कुल 5100 सैंपल लिए गए थे. रिसर्च में ये बातें सामने आई हैं कि घनी आबादी में इससे एक चौथाई और औसतन 17.73 फीसदी की कमी आएगी.

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तहत 3 नए कॉरिडोर बन रहे हैं. इसमें करीब 65.20 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा रही है. घनी आबादी वाले तुगलकाबाद, भजनपुरा, सोनिया विहार, बुराड़ी, नबी करीम, सदर बाजार सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे.

इसके तहत मौजपुर से मुकुंदपुर के बीच 12 किलोमीटर का कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इसके बनने से पूर्वी दिल्ली से उत्तरी दिल्ली जाने का समय 60 मिनट से घटकर 30 मिनट का हो जाएगा. मौजपुर से यात्री सीधे उत्तरी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली पहुंच सकते हैं. इसी तरह पिंक लाइन से वाया मयूर विहार सीधे नोएडा जा सकेंगे. 

नए कॉरिडोर के पूरा होने के बाद तुगलकाबाद से एयरोसिटी पर इंटरचेंज कर सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.

मेट्रो के फेज 4 पूरा होने के बाद दिल्ली-एनसीआर वालों की जिंदगी में काफी सहूलियतें मिलेंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement