Advertisement

Lok Sabha Bypolls: खुद को सबसे बड़ा क्रिमिनल क्यों बता रहे हैं आजम खान?

Lok Sabha Bypolls 2022: आजम खान इन दिनों समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. अब उन्होंने खुद को अपराधी बताया है.

 Lok Sabha Bypolls: खुद को सबसे बड़ा क्रिमिनल क्यों बता रहे हैं आजम खान?

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) ने लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha Bypolls 2022) की वोटिंग के दौरान खुद को अपराधी बताया है. आजम खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तंज कसते हुए कहाहै कि मैं अपराधी हूं, मानता हूं... तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है. वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा. रुकना है तो झेलना पड़ेगा.

दरअसल उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में गुरुवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की जीत के बाद यहां की सीट खाली हो गई थी.

Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द-सांस लेने में दिक्कत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सीधा मुकाबला सपा के आसिम राजा और बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी के बीच है. घनश्याम लोधी की गिनती पहले आजम खान के करीबी नेताओं में होती थी लेकिन उन्होंने हाल ही में बीजेपी का हाथ थाम लिया था. 

मतदान प्रतिशत गिरा तो जिम्मेदार होगा प्रशासन

आजम खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मैं पूरी रात जगा रहा. हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज पुलिस स्टेशन (पीएस), कोतवाली पीएस, सिविल लाइंस पीएस (रामपुर में) गए थे. 

Uttar Pradesh: क्या पार्टी बदलेंगे Azam Khan? जानिए दिया क्या जवाब

आजम खान ने कहा कि सबसे अभद्र व्यवहार गंज थानाध्यक्ष का रहा, हिंसा भी की...मतदान प्रतिशत गिरा तो प्रशासन जिम्मेदार होगा. सरकार भी इसके लिए जिम्मेदारी होगी. सपा नेता ने आगे कहा कि शहर में हर ओर जीप और सायरन थे. वे लोगों को पुलिस स्टेशन में ले गए, उन्हें पीटा और मैंने कुछ मनी ट्रांसफर के बारे में भी सुना है. यह शर्मनाक है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement