Advertisement

PFI Raids: क्या दशहरे पर RSS के खिलाफ बड़ी साजिश की तैयारी में था पॉपुलर फ्रंट!

PFI हिन्दुत्वादी संगठन RSS के खिलाफ बड़ी तैयारी कर रहा था. खबर है कि वह RSS के नेताओं और संगठन के बारे में जानकारियां जुटा रहा था...

PFI Raids: क्या दशहरे पर RSS के खिलाफ बड़ी साजिश की तैयारी में था पॉपुलर फ्रंट!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: महाराष्ट्र एटीएस और नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले दिनों कट्टरपंथी संगठन पीएफआई (Popular Front of India) की कमर तोड़कर रख दी. एनआईए ने देशभर में पीएफआई के कई ठिकाने पर छापे मारे और कई गिरफ्तारियां कीं. सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां महाराष्ट्र से हुईं. 

पीएफआई के गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां आई हैं. जांच में पता चला है कि पीएफआई बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के बारे में जानकारी जुटा रहा है. यही नहीं पीएफआई आरएसएस के पथ संचलन (रोड मार्च) की सारी जानकारी इकट्ठा कर रहा था. सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों पीएफआई इत तरह की जानकारियां इकट्ठा कर रहा था. इसके पीछे का मकसद क्या है?

यह भी पढ़ें, बड़ा खुलासा: इस्लामिक भारत बनाने वाले  'मिशन 2047' के लिए 2023 में जिहाद की तैयारी

ध्यान रहे कि 22 सितंबर को महाराष्ट्र के 11 जिलों से पीएफआई के 20 लोगों को अरेस्टर किया गया था. पीएफआई पर आरोप है कि वह टेरर फंडिंग में शामिल है. बड़ी संख्या में पीएफआई के लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस संगठन पर बैन की मांग भी उठने लगी है.

यह भी पढ़ें, भारत को 2047 तक 'इस्लामिक राष्ट्र' बनाने का सपना देखने वाले PFI के बारे में जानिए सबकुछ

इन लोगों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पता चला है कि पिछले काफी समय से पीएफआई से जुड़े लोग आरएसएस से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर केरल में अपने नेताओं को भेज रहे थे. इसके अलावा आरएसएस द्वारा दशहरे के दिन पथ संचलन की प्रथा सालों से चली आ रही है. इस बार उसके रूट की भी जानकारी पीएफआई द्वारा इकट्ठा की गई थी. हालांकि, अभी तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि आखिर किस मकसद से पीएफआई यह जानकारी जुटा रहा था.

ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले ही नागपुर में आरएसएस हेडक्वॉर्टर की रेकी कश्मीर से आए आतंकियों ने की थी. और अब इस जानकारी के बाद आरएसएस मुख्यालय की जानकारी और बढ़ा दी गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement