Advertisement

लखीमपुर कांड: दोनों बहनों से पहले रेप, फिर गला दबाकर की गई हत्या, जुनैद के पैर में लगी गोली

लखीमपुर गैंगरेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों बहनों से पहले रेप फिर गला दबाकर की गई हत्या. इस मामले में 6 अरेस्ट...

लखीमपुर कांड: दोनों बहनों से पहले रेप, फिर गला दबाकर की गई हत्या, जुनैद के पैर में लगी गोली

लखीमपुर की घटना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने पर पूरे इलाके में आक्रोश फैला हुआ है. इन बच्चियों की मां ने आरोप लगाया था कि पड़ोस के गांव के रहने वाले युवक जबरन उनकी बेटियों को उठाकर ले गए थे. 

अब इस मामले पर लखीमपुर खीरी के एसपी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि दोनों नाबालिग लड़कियों की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में नामजद आरोपियो समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

एसपी ने बताया कि नामजद आरोपी छोटू ने अन्य आरोपियों से इन लड़कियों की मुलाकात करवाई थी. छोटू के निशानदेही पर ही अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद बाकी चीजें साफ होंगी.

यह भी पढ़ें, यूपी में फिर 'हाथरस कांड'? लखीमपुर में लटके मिले दो बहनों के शव, विपक्ष आक्रामक

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पहले दोनों बहनों से रेप किया. इसके बाद जब लड़कियों ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को पेड़ पर टांग दिया. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली है.पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटना का गवाह भी मौजूद है.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार 6 आरोपियों में से एक को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान जुनैद, सोहैल, आरिफ, हफीज, करीमुद्दीन और छोटे के रूप में हुई है. हालांकि, छोटू मौके पर मौजूद नहीं था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement