Advertisement

Kanpur: नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध करने पर लड़की की नाक काटी

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. लड़की के पिता ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने पहले उसका इलाज कराने की सलाह दी...

Kanpur: नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध करने पर लड़की की नाक काटी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की की नाक को बदमाशों ने काट दिया. खबर है कि बदमाश उसके घर में घुस आए थे और रेप के मकसद से उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाना चाहते थे.घटना गुरुवार शाम की है और जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. बदमाश कई दिनों से बच्ची का पीछा कर रहे थे.

खून से लथपथ बच्ची को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें, नाबालिग प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति लेने आया तो कर दी उसकी हत्या

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. लड़की के पिता ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने पहले उसका इलाज कराने की सलाह दी.  उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की जान का डर है क्योंकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement