Advertisement

Interpol Meeting 2022: दिल्ली में 18 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे ये रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Interpol Meeting 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा का आयोजन किया जा रहा है.  

Interpol Meeting 2022: दिल्ली में 18 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे ये रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली में इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा (Interpol 90th Annual General Assembly) आयोजित होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 18 अक्टूबर को प्रगति मैदान में होने वाली इस महासभा का उद्घाटन करेंगे. इसमें 21 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि पिछली बार भारत में यह बैठक 25 साल पहले 1997 में हुई थी. इस सम्मेलन में 195 देशों के प्रतिनिध शामिल होंगे. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी शामिल की है. पुलिस के मुताबिक कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. 

कहां ठहरेंगे प्रतिनिधि
विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के रुकने का इंतजाम दिल्ली से 7 नामी होटलों में किया गया है. इनमें ली मेरिडियन, द ओबेरॉय, हयात रीजेंसी, द ललित, द इंपीरियल, शांगरी ला और द अशोक जैसे होटल शामिल हैं. एयरपोर्ट से लेकर होटल तक इन लोगों के आने-जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है. लोगों को वर्फ फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. वहीं कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और काम के घंटों में बदलाव किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः सतलज-यमुना लिंक नहर विवाद क्या है? पंजाब और हरियाणा के बीच क्यों हल नहीं हो पा रहा मामला

ये रास्ते हो सकते हैं प्रभावित 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवायजरी के मुताबिक 18 से 21 अक्टूबर के दौरान सेंट्रल दिल्ली के जनपथ, अशोका रोड और बाराखंभा रोड समेत कई सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रह सकता है. इस दौरान बाराखंभा रोड, सिकंदरा रोड, अशोक रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड,मथुरा रोड, भैंरो मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, शांतिपथ, महात्मा गांधी मार्ग, महर्षि रमण मार्ग, भीष्म पितामह मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, गुरुग्राम रोड, मेहराम नगर टनल, एरोसिटी और टी3 अप्रोच रोड पर गाड़ियों की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement