Advertisement

पढ़ें, इंदौर के फर्जी SDM की दिलचस्प कहानी, 100 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना!

इंदौर में एक फर्जी एसडीएम पकड़ी गई है. वह लोगों को ठगने के लिए अपने पति को नौकर के रूप में पेश करती थी. पढ़ें अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट...

पढ़ें, इंदौर के फर्जी SDM की दिलचस्प कहानी, 100 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना!

फर्जी एसडीएम नीलम पराशर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फर्जी एसडीएम पकड़ी गई है. पुलिस ने जब इससे पूछताछ शुरू की तो इसके करतूतों की लिस्ट बढ़ती ही गई. इसके फर्जीवाड़े के ऐसे-ऐसे खुलासे सामने आए हैं जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. 

पुलिस ने बताया कि इस फर्जी एसडीएम ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. इस काम में उसका पति साथ देता था. वह अपने पति को अपना नौकर बनाकर साथ लेकर जाती थी. फर्जी एसडीएम की पहचान नीलम पराशर (Neelam Parashar) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि अभी हाल ही में इस जालसाज ने एक ज्वेलर को ठगी का शिकार बनाया है. यह दुकान पर ज्वेलरी खरीदने गई. उसने 2.50 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी खरीदी और पेमेंट चेक से करने की बात कही. इसने जल्दीबाजी में चेक पर 28 लाख रुपये भर दिए. जब ज्वेलर बैंक गया तो उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ. जिस अकाउंट का चेक काटा गया था उसमें बैलेंस जीरो था. उसने तुरंत क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को धर दबोचा है. पूछताछ में इसकी ठगी की नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें, Train Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में बिना इंजन उल्टी दौड़ी रेल, आधा किलोमीटर बाद डिरेल होकर थमे पहिए

पूछताछ में नीलम ने ठग बनने की जो कहानी बताई है वह बेहद दिलचस्प है. नीलम ने बताया कि नौकरी के नाम पर उसे एक शख्स ने कभी ठगा था उसके बाद मैंने जीवन में ठग बनने का फैसला लिया. 

नीलम ने बताया कि मुझे लगा कि सरकारी नौकरी के लिए कोई भी आसानी से पैसा दे सकता है. इसके बाद मैंने एसडीएम बनकर बेरोजगार युवक और युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. शुरुआत में मिली सफलता के बाद शातिर ठग बनती गई. उसने राज्यपाल के भी फर्जी सिग्नेचर कर कई आदेश भी जारी किए थे. 

यह भी पढ़ें, जबलपुर में बिशप के घर रेड, मशीनों से हो रही नोटों की गिनती, भारी मात्रा में विदेशी करेंसी भी

पुलिस ने बताया कि नीलम फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है. साथ ही वह रौब दिखाने के लिए अपने साथ एक गार्ड भी रखती थी.

पुलिस ने बताया है पिछले डेढ़ साल में इस महिला ने 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुकी है. इसने बेरोजगारों तक को भी नहीं छोड़ा. नौकरी दिलाने के नाम कई बेरोजगार को अपना शिकार बना चुकी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement