Advertisement

जल्द ही भारत के साथ 15 और देश बनेंगे हिन्दू राष्ट्र: शंकराचार्य

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने दावा किया है कि हम मक्का के मक्केश्वर महादेव मंदिर को भी कब्जा मुक्त कराएंगे. पढ़ें गुरफान की रिपोर्ट.

जल्द ही भारत के साथ 15 और देश बनेंगे हिन्दू राष्ट्र: शंकराचार्य

शंकाराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि भारत बहुत जल्द ही हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा उसके साल भर के अंदर ही दुनिया के 15 देश हिन्दू राष्ट्र हो जाएंगे. 

इसके साथ ही शंकराचार्य ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद काशी, मथुरा को तो मुक्त कराना ही है, हमारा लक्ष्य मक्का को भी कब्जामुक्त कराने का है. उन्होंने दावा किया कि वास्तव में मक्का मक्केश्वर महादेव का मंदिर है. उन्होंने दावा किया कि 3 हाजर किलोमीटर दूर मक्केश्वर महादेव के मंदिर को कब्जामुक्त कराने का पूरा प्लान है. 

शंकराचार्य ने कहा है कि दुनिया के सारे लोग वास्तव में सनातनी ही है. उनके पूर्वज कभी न कभी सनातनी रहे हैं. आज  भले ही वह अपनी पहचान बदल लिए हों, लेकिन वास्तव में उनके पूर्वज हिन्दू ही थे.

यह भी पढ़ें, राम मंदिर से लेकर RSS तक... शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के 10 विवाद!

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मदरसों के सर्वे पर भी अपनी राय प्रकट की. उन्होंने कहा कि मठ, मंदिर या फिर मदरसा जिस काम के लिए बने हैं अगर उसके विपरीत वह कार्य कर रहे हैं तो यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ मदरसे आतंक के केंद्र हैं. शंकराचार्य ने कहा कि मदरसों में क्या होता है यह किसी से छिपा नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement