Advertisement

Haryana News: दहेज और रेप की धाराएं हटाने के लिए महिला एएसआई 4 लाख रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट

Karnal ASI Arrest: करनाल की महिला एएसआई सरिता रानी को 4 लाख रुपये रिश्वत (Rs 4 lakh bribe) लेने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. कोर्ट ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया है. सरिता पर दहेज और रेप केस के तहत लगी धाराओं को हटाने के लिए 4 लाख रिश्वत ली है.  

Haryana News: दहेज और रेप की धाराएं हटाने के लिए महिला एएसआई 4 लाख रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के करनाल में 4 लाख रिश्वत लेने के आरोप में महिला एएसआई सरिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने सरिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसी के साथ एसपी गंगा राम पूनिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला एएसआई को बर्खास्त कर दिया है. महिला एएसआई पर दहेज और रेप केस की धाराएं हटाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.

DSP और थाना प्रभारी की भी जांच की जाएगी
विजिलेंस टीम अब इस मामले की जांच के लिए डीएसपी और थाना प्रभारी को भी जांच में शामिल करने जा रही है. विजिलेंस से की शिकायत में नवजोत संधू ने बताया था कि एक महिला ने जुंडला के रहने वाले युवक और उसके परिवार के खिलाफ दहेज और रेप का केस दर्ज करवाया था. शिकायतकर्ता का कहना है कि सेक्टर 32-33 थाना से फोन आने के बाद वह एसपी से मिले थे. एसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था. 

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने डीएसपी से मुलाकात की थी तो डीएसपी ने ठीक से कार्रवाई नहीं की थी और टाल-मटोल करते हुए महिला पुलिसकर्मी से मिलने के लिए कहा था. 

यह भी पढ़ें: RJD की बढ़ती ताकत से डर गई है भाजपा? बार-बार पटना आ रहे हैं बीजेपी के दिग्गज

शिकायतकर्ता से मांगी थी 10 लाख की रिश्वत 
नवजोत का आरोप है कि डीएसपी ने उनकी शिकायत पर गंभीरता से बात नहीं की थी और महिला पुलिसकर्मी से मिलने की बात कही थी. शिकायतकर्ता का कहना है कि महिला पुलिसकर्मी सरिता रानी ने 10 लाख रुपए की डिमांड की थी. उन्होंने कहा कि आरोपी महिला एएसआई ने कहा कि 10 लाख लेकर वह रेप की धारा हटाएंगी और केस में से कुछ के नाम भी हटा देंगी. इस पर जब उन्होंने कहा कि झूठा केस है उसके लिए 10 लाख रुपए बहुत ज्यादा हैं तो महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि 8 लाख रुपए दे देना. 

शिकायतककर्ता का कहना है कि महिला एएसआई ने कहा कि 4 लाख पहले देने हैं और 4 लाख काम होने की बाद देने हैं. शिकायत के बाद विजिलेंस ने तुरंत टीम गठित की और शिकायकर्ता को 4 लाख केमिकल लगा कर दे दिए थे. तभी विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: Jayant Chaudhary बोले- योगी-मोदी के चक्कर में पड़े तो ये तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement