Advertisement

Gyanvapi Mosque Case: 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, वाराणसी कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

Gyanvapi Masjid Case: वाराणसी कोर्ट आज ज्ञानवापी मस्जिद में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) की याचिका पर आज फैसला सुना सकता है.  

Gyanvapi Mosque Case: 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, वाराणसी कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले (Gyanvapi Case) में हिन्दू पक्ष द्वारा ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षण कराने के मांग पर वाराणसी कोर्ट आज फैसला सुना सकता है. पिछली सुनवाई में इस पर फैसला टल गया गया. हिंदू पक्ष की ओर से राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की ओर से जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन समेत अन्य मांगों को लेकर याचिका दाखिल की गई है. 

हिंदू पक्ष ने की ये मांग
पिछली सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की ओर से कोर्ट को बताया गया कि ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर मंदिर पक्ष ने स्पष्ट किया कि उन्होंने शिवलिंग की नहीं, बल्कि उसके आसपास के क्षेत्र में कार्बन डेटिंग की मांग की है. बता दें कि कोर्ट में मंदिर पक्ष की वादी मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी, रेखा पाठक, सीता साहू (वादी संख्या दो से पांच) के वकील हरिशंकर जैन व विष्णु शंकर जैन ने अदालत को बताया कि उन्होंने कार्बन डेटिंग की मांग शिवलिंग के लिए नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लिए की है. उन्होंने मांग की है कि शिवलिंग के आयु के निर्धारण के लिए ऐसी वैज्ञानिक तकनीक को अपनाया जाए जिससे उसे किसी भी तरह से नुकसान ना पहुंचे. 

ये भी पढ़ेंः Hajj Yatra: महिलाओं के लिए हज यात्रा में राहत, अब अनिवार्य नहीं होगा पुरुष का साथ

मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति 
शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है. आपत्ति में कहा गया था कि वजूखाने में जो आकृति पायी गई है उसे उच्‍चतम न्‍यायालय ने वाराणसी जिला मजिस्‍ट्रेट से सुरक्षित रखने को कहा है और उस पर फैसला आना अभी बाकी है. ऐसी स्थिति में उस आकृति के बारे में वैज्ञानिक विधि अथवा किसी अन्य विधि से जांच कराए जाने का कोई औचित्य नहीं है. मस्जिद में जो आकृति पाई गई उसका इस मुकदमे से कोई ताल्‍लुक नहीं है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement