Advertisement

नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में 'थप्पड़कांड', सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल

नोएडा के गालीकांड के बाद अब गुरुग्राम में एक थप्पड़कांड का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में हम देख रहे हैं कि एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड को बुरी तरह से पीट रहा है. इस घटना के बाद गार्डों ने काम बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है...

नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में 'थप्पड़कांड', सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल

सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारते वरुण नाथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: नोएडा के दो-दो गालीकांड के बाद अब गुरुग्राम का 'थप्पड़कांड' सामने आया है. यह घटना शहर के पॉश सोसायटी माने जाने वाले निर्वाणा कंट्री के द क्लॉज एन की है. सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने ड्यूटी पर तैनात दो-दो गार्डों को थप्पड़ मारा है. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि सोसायटी में रहने वाले वरुण नाथ लिफ्ट से जा रहे थे, तभी लिफ्ट रुक गई और वह फंस गए. वरुण नाथ ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया जिसे पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई. बस इसी गुस्स में उन्होंने गार्ड को थप्पड़ लगाना शुरू कर दिया. वीडियो में हम देख रहे हैं कि जब एक अन्य गार्ड ने विरोध किया तो वरुण ने उसकी भी पिटाई कर दी. पीड़ित गार्ड का नाम अशोक बताया जा रहा है. यह पूरा वाकया सीसीटीवी कमरे में कैद हो गया है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इसकी रिपोर्ट पुलिस में लिखवाई गई है या नहीं.

हालांकि, इस घटना के बाद सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर किया. उन्होंने वरुण नाथ के खिलाफ नारे भी लगाए. 

इसे भी पढ़ें, श्रीकांत त्यागी के बाद अब 'गालीबाज' महिला का Video वायरल, गार्ड के साथ की हाथापाई

ध्यान रहे कि अभी कुछ दिन पहले ही नोएडा में एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक महिला बेहूदा अंदाज में सोसायटी का गार्डों के साथ गाली-गलौज करती नजर आ रही थी. इतना ही नहीं वह महिला ने गार्डों के साथ धक्का-मुक्की भी की. बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का अरेस्ट भी कर लिया था.

इसे भी पढ़ें, शारीरिक संबंध में बाधा बने बेटे पर मां ने पार की 'दरिंदगी' की सारी सीमाएं

उसके पहले नोएडा के ही एक सोसायटी में पौधे लगाने के लिए हुए झगड़े में श्रीकांत त्यागी नाम के एक शख्स ने महिला के साथ गाली-गलौज की थी और उसे धक्का भी मारा था. इस मामले में खूब तूल पकड़ा. वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement