Advertisement

गर्लफ्रेंड का हाथ-पैर तोड़ कर रोड पर फेंका, तड़प-तड़प कर हुई मौत

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं. जिसमें दो महिलाओं की अलग अलग जगहों पर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है.

गर्लफ्रेंड का हाथ-पैर तोड़ कर रोड पर फेंका, तड़प-तड़प कर हुई मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के फरीदाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी मच गई है. शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना तब सामने आई जब फरीदाबाद पुलिस को सड़क किनारे एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. महिला के शव पर कई चोटों के निशान हैं, जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया है. 

दूसरी घटना में एक बॉयफ्रेंड ने एक युवती की दर्दनाक हत्या कर दी है. युवती सुबह सेक्टर-22 स्थित सोहना मोड के पास बेहद गंभीर अवस्था में पड़ी मिली, जिसके बाद उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया. युवती की हत्या बेहद विभत्स तरीके से की गई है. पहले युवती का हाथ-पैर तोड़ा गया था. मरने से पहले युवती एक वीडियो में आरोपी का नाम भी बताती नजर आ रही है. परिजनों के मुताबिक युवती उस रात घायल अवस्था में पड़ी थी. 

ये भी पढ़ें - Delhi News: मस्जिद में 10 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की ऐसी हालत

वीडियो में युवती जिस शख्स का नाम ले रही थी उसका नाम महेंद्र है. उसके परिजनों के मुताबिक, महेंद्र के साथ 3 साल से उसकी दोस्ती थी. परिजनों का आरोप है कि महेंद्र ने ही उसकी ऐसी हालत की है.

वहीं पहली घटना में फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, "मंगलवार की रात सेक्टर-7 में स्थित एक पार्क के बगल में सड़क पर एक व्यक्ति ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी." पुलिस ने बताया कि शव पर चोट के कई निशान हैं. पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि महिला के साथ बलात्कार हुआ है.

ये भी पढ़ें - कब तक तैयार हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? CEO क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन ने दी यह जानकारी

रेप की है आशंका

पुलिस से बताया कि रेप की पुष्टि के लिए नमूने फॉरेंसिक लैब में भेजे गए हैं. मृतक महिला की पहचान करने वाले को फरीदाबाद पुलिस 25 हजार का इनाम देगी. 2 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. महिल दाहिने बाजू पर 'RM' व दोनों कलाइयों पर 'ॐ' गुदा हुआ है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement