Advertisement

धूमधाम से हुई शादी, सुहागरात पर पता चला पति है नपुंसक, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक लड़की की शादी नपुंसक से हो गई. इस मामले में पति समेत 8 पर केस दर्ज...

धूमधाम से हुई शादी, सुहागरात पर पता चला पति है नपुंसक, केस दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यह मामला जिले के पुवायां थाना क्षेत्र का है. यहां सुहागरात के दिन एक दुल्हन पता चला की उसका पति नपुंसक है. उसने जब यह बात अपने ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने उसकी ही पिटाई कर दी. पुलिस पीड़िता के पति समेत 8 लोगों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.

जिले पुवायां में एक युवती की धूमधाम से शादी हुई. युवती का दावा है कि शादी में बतौर दहेज 10 लाख रुपये भी दिए गए. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दिन ही उसे पता चला कि पति नपुंसक है. दुल्हन ने यह जब अपनी ननद से कही तो पूरे परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी. 

महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देंगे. इसीलिए डर की वजह से वह चुप रही. बाद मायके आने पर उसने अपने घरवालों को सारी बात बताई. इसके बाद ही पुलिस में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस पति, ससुर, ननद और देवर समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement