Advertisement

देखें वीडियो: गुस्सैल हाथी ने रोका पूर्व CM का रास्ता, सबने यूं बचाई अपनी जान!

बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाल-बाल बच गए. उनकी पूरी टीम ने ऊंचे चट्टान पर चढ़कर जान बचाई...

देखें वीडियो: गुस्सैल हाथी ने रोका पूर्व CM का रास्ता, सबने यूं बचाई अपनी जान!

हाथी से बचते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) बुधवार को अपने काफिले के साथ कोटद्वार की तरफ जा रहे थे. उसी समय काफिले के सामने एक विशालकाय हाथी आ गया. वह गुस्से में लग रहा था. खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत गाड़ी से उतरकर एक ऊंचे चट्टान पर चढ़ने को कहा. त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ-साथ सभी लोगों उस चट्टान पर चढ़कर अपनी जान बचाई. बाद में जब हाथी वहां से चला गया तो नीचे उतर सभी अपने-अपने रास्ते निकल गए.

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला रुका तो उन्हें देखकर 20-25  और गाड़ियां रुक गईं.  इस दौरान सभी ने ऊंचे पत्थर पर चढ़कर हाथी के जाने का इंतजार किया. 

मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और हवाई फायरिंग कर हाथी को वहां से खदेड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 30 मिनट तक सबकी सांसें अटकी रहीं.

यह भी पढ़ें, OMG! ये कैसी परंपरा ? जो ज्यादा कोड़े सहती है उसकी होती है शादी

यह पूरा वाकया वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement