Advertisement

President Oath Ceremony: राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की वजह से दिल्ली में इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 

Droupadi Murmu Oath Ceremony: राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में भयंकर जाम लग सकता है. इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है. लुटियंस और आसपास के इलाकों में जाम लग सकता है. 

President Oath Ceremony: राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की वजह से दिल्ली में इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 

द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu oath ceremony) आज राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगी. ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है. सोमवार को करीब सवा 10 बजे मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह की वजह से कुछ हिस्सों को वनवे किया गया है और दिल्ली के कुछ इलाकों में उस दौरान आवाजाही बंद रहेगी. ट्रैफिक जाम की समस्या देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. 

Delhi Traffic Police advisory
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, ऐतिहासिक समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में भयंकर जाम (Delhi Police traffic advisory) लग सकता है. अगर इस रास्ते में आपका दफ्तर है या किसी काम से आपको आज जाना है तो खास ख्याल रखें. 

सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर नहीं जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के लिए मायके से आई संथाली साड़ी, जानें इन साड़ियों की खासियत  

शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाएंगी नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट 
लुटियंस दिल्ली और आसपास के कई रास्तों को बंद किया जा रहा है और कुछ वनवे रहेंगे. शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रपति मुर्मू अपने अस्थायी आवास से राजघाट के लिए सुबह 8:15 बजे रवाना होंगी. राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद वह 8:40 बजे लौट आएंगी. 

अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक, 9:22 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगी और सुबह 10 बजे तक संसद भवन के गेट 5 से शपथ ग्रहण के लिए सजाए हॉल में प्रवेश करेंगी. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में देश की दिग्जज और वीवीआईपी हस्तियां शामिल हो रही हैं. इस वजह से सुरक्षा भी हाई अलर्ट पर है. 

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे CJI रमन्ना, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement