Advertisement

मां को मारने के बाद बेटे ने लिखा 77 पेज का सुसाइट नोट, फिर की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने पहले अपनी मां को मारा फिर आत्महत्या कर ली. उसके पास से 77 पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है...

मां को मारने के बाद बेटे ने लिखा 77 पेज का सुसाइट नोट, फिर की आत्महत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बेटे ने अपनी मां का कत्ल करके आत्महत्या कर ली है. दोनों शवों की स्थिति बेहद खराब है. दिल्ली पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पुलिस को 77 पेजों का एक सुसाइड नोट मिला है.

रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में पड़ोसियों ने एक घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. अनहोनी का शक होने बाद पुलिस बालकनी में लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची तो भौंच्चक रह गई. 

पुलिस को करीब 25 साल के एक युवक की लाश मिली. वहीं एक महिला का शव वॉशरूम में था. उस शव की स्थिति काफी खराब थी. ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कुछ दिन पहले की गई हो.

यह भी पढ़ें, घिनौनी हरकत: पहले नाबालिग से रेप कर वीडियो बनाया, फिर पिता के मोबाइल पर भेजा

पुलिस ने बताया कि युवक का नाम क्षितिज उर्फ सोनू और उसकी मां का नाम मिथिलेश है. मौके पर पुलिस को 77 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला. सुसाइड नोट से पता चला कि क्षितिज ने गुरुवार को अपनी मां की हत्या कर दी थी. इसके बाद रविवार को उसने अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. 

यह भी पढ़ें, बेटे ने अपनी ही मां को चाकू गोदकर मार डाला, नजायज संबंध का था शक

पड़ोसियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि क्षितिज जॉब नहीं मिलने की वजह से परेशान था. उसके पिता की मौत काफी पहले हो गई थी. वह डिप्रेशन में था. दोनों बुद्ध विहार इलाके में रहते थे. फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक और क्राइम टीम की मदद से जांच में जुटी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement