Advertisement

Satyendra Jain के कारण तिहाड़ जेल के जेलर सस्पेंड, आप के मंत्री को विशेष सुविधाएं देने का आरोप

तिहाड़ जेल में बंद आप मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है. अभी जेलर के खिलाफ जांच जारी रहेगी.

Satyendra Jain के कारण तिहाड़ जेल के जेलर सस्पेंड, आप के मंत्री को विशेष सुविधाएं देने का आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले जेल अधीक्षक को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया है. तिहाड़ जेल में नंबर 7 के अधीक्षक अजीत कुमार को मामले में आरोपी माना गया है. सत्येंद्र जैन को उन्हीं की जेल में रखा गया था. यहां पर जैन को बेहतरीन खाना और सभी सुख सुविधाएं दी जा रही थी. इसकी जानकारी ईडी ने कोर्ट को दी थी. इसी के बाद यह एक्शन लिया गया है. 

ईडी ने जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को मंनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 जून को गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेजा दिया. यहां जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल नंबर 7 में रखा गया. इस जेल के अधिक्षक अजीत कुमार थे. आरोप है कि यहां पर सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रिटमेंट दिया जा रहा था. उन्हें अच्छे बिस्तर से लेकर बेहतरीन खाना और मालिश के लिए शख्स उपलब्ध कराया गया. इसकी जानकारी ईडी ने कोर्ट को दी. ईडी अपना पक्ष मजबूत करते हुए, कोर्ट को बताया कि सत्येंद्र जैन की मालिश कराने से लेकर सभी वीआईपी ट्रिटमेंट दिए जानें के साक्ष्य हमारे पास हैं. 

जांच के बाद हुई कार्रवाई

सत्येंद्र जैन जेल में भी पूरे आराम से रह रहे हैं. उनकी पत्नी आसानी से उनसे जेल में मिल लेती है. जैन पूछताछ में भी सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. इसी के बाद कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर जांच शुरू हुई. जांच में जेल नंबर 7 के अधिक्षक की भूमिका लापरवाह और संदिग्ध नजर आई. आज उन्हें अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया. जेल अधीक्षक के खिलाफ जांच जारी रहेगी. 

ठग सुकेश ने भी लगाए आरोप

मंनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मंत्री सत्येंद्र जैन ठग सुकेश ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. सुकेश ने द्वारा जारी चिट्ठीयों में सत्येंद्र को काफी घेरा गया है. ठग ने कहा था कि सत्येंद्र के खिलाफ बोलने पर जेल में उनके साथ मारपीट भी की गई. एक के बाद एक कई मामले सामने आने पर सत्येंद जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement