Advertisement

Delhi Police: अब दिल्ली में अलग से बनेंगे ट्रैफिक थाने, जनरल थानों में भी होंगी दो टीमें

दिल्ली पुलिस अपने सिस्टम को बदलने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस महानगर की यातायात को संभालने के साथ ही सड़क हादसों की भी जांच करेगी...

Delhi Police: अब दिल्ली में अलग से बनेंगे ट्रैफिक थाने, जनरल थानों में भी होंगी दो टीमें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) अपने सिस्टम को बदलने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) महानगर की यातायात को संभालने के साथ ही सड़क हादसों की भी जांच करेगी. इस काम के लिए अब हर जिले में ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति होगी. साथ ही हर सर्कल में एक थाना भी होगा. सीनियर अधिकारियों की सलाह के बाद जल्द ही यह नया सिस्टम दिखाई देने लगेगा. 

जैसे सामान्य थानों में एसएचओ होते हैं वैसे ही इन थानों में भी एसएचओ और उनकी पूरी टीम होगी. सूत्रों का कहना है कि यह सब दिल्ली के थानों का बोझ कम करने के लिए किया जा रहा है. दिल्ली में हर साल 5 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटना के मामसे सामने आते हैं. साथ ही इससे आम लोगों को भी फायदा होगा. ट्रैफिक से जुड़े मामलों की जांच अब स्पेशलाइज्ड टीम करेगी.

बदलने वाली है दिल्ली वालों की जिंदगी, मेट्रो का ट्रेवल टाइम होगा एक चौथाई कम

सूत्रों की मानें तो ट्रैफिक थाने का एक प्रस्ताव दिल्ली पुलिस मुख्यालय में भेजा भी गया है. सीनियर अधिकारी इस पर विचार भी कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो जल्द ही यह प्रस्ताव जमीन पर होगा.

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार 2021 में दिल्ली में फैटल एक्सीडेंट की संख्या 1206 थी, जबकि सामान्य दुर्घटनाओं की संख्या 3480 थी. कुल 4686 सड़क हादसे हुए. वहीं इस साल 6 महीने में ही इनकी संख्या बढ़कर 5 हजार से अधिक पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें, ट्रैफिक पुलिस पर निकला युवती का गुस्सा, सरेआम पुलिसकर्मी की पिटाई

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा स्थानीय थानों में भी दो टीमें होंगी. एक टीम लॉ एंड ऑर्डर संभालेगी और दूसरी आपराधिक मामलों की जांच करेगी. हर थाने में दो टीम बनने के बाद पुलिस वालों पर काम का दबाव कम हो सकेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement