Advertisement

Delhi Metro की ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित, पिछले हफ्ते भी कई घंटों तक नहीं चली थीं ट्रेनें

Delhi Metro Blue Line Update: दिल्ली मेट्रो की द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा और वैशाली की ओर जाने वाली ब्लू लाइन सेवा कुछ घंटों के लिए बाधित हो गई है.

Delhi Metro की ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित, पिछले हफ्ते भी कई घंटों तक नहीं चली थीं ट्रेनें

Representational Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line Metro) पर एक बार फिर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने जानकारी दी है कि द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी या वैशाली की ओर जाने वाली लाइन पर मेट्रो सेवा में देरी है. बताया गया है कि मेट्रो के बाकी रूट पर सेवाएं सामान्य हैं.

बताया गया है कि तकनीकी समस्या के कारण ब्लू लाइन की सेवाएं कुछ घंटे बाधित रहेंगी. इससे पहले, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से कुछ घंटों तक ट्रेन सेवाएं बाधित रही थीं. इस बार भी उसी जगह दिक्कत आई है और मेट्रो प्रशासन की टीम उसे ठीक करने में लगी हुई.

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, यात्रियों को बीच रास्ते में उतारा

नोएडा से द्वारका और गुड़गांव जाने वालों को होगी दिक्कत
सुबह के समय मेट्रों सेवाएं बाधित होने की वजह से आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा से द्वारका, गुड़गांव और सेंट्रल दिल्ली जाने वालों को रास्ते में फंसना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें- Delhi Metro: DMRC ने बदला मेट्रो का टाइम, जानिए क्या है इस बड़े ऐलान की वजह

कैसे जाएं ऑफिस?
अगर आप नोएडा में रहते हैं और आपको द्वारका जाना है तो बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट जाने वाली लाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़गांव जाने के लिए आप धौला कुआं उतरकर बस या ऑटो ले सकते हैं.

इसके अलावा, सेंट्रल दिल्ली जाने के लिए आप मयूर विहार से लाजपत नगर, साउथ एक्स और आईएनए जाने वाले रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement