Advertisement

Road Accident in Delhi: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने 5 लोगों को कुचला

राजधानी दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो एक दर्दनाक हादसे का है. दिल्ली जल बोर्ड का एक वाटर टैंकर सब्जी खरीद रहे 5 लोगों को कुचल देता है...

Road Accident in Delhi: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने 5 लोगों को कुचला

दिल्ली सड़क हादसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजधानी दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो एक दर्दनाक हादसे का है. दिल्ली जल बोर्ड का एक वाटर टैंकर सब्जी खरीद रहे 5 लोगों को कुचल देता है. सभी गंभीर रूप से जख्मी हैं और उनका इलाज चल रहा है.

यह हादसा 14 जून की रात का है. कुछ लोग सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे हैं. उसी वक्त तेजी से यह टैंकर आता है और लोगों को कुचल कर आगे बढ़ जाता है. 

पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा शुरुआती जांच में पता चला है कि टैंकर की स्पीड ज्यादा थी और ड्राइवर ने उसे कंट्रोल नहीं कर पाया.

उस वक्त सड़क पर भीड़ ज्यादा थी लेकिन हादसे की चपेट में सिर्फ 5 लोग आए, बाकी लोग खुद को बचाने में सफल रहे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement