राज्य
उत्तर प्रदेश के नोएडा से गैंगरेप की खबर सामने आई है. यहां दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला से गैंगरेप को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि दोनों ने मेरे साथ न सिर्फ रेप किया बल्कि उसका वीडियो भी बनाया...
डीएनए हिन्दी: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से गैंगरेप की खबर सामने आई है. यहां दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला से गैंगरेप को अंजाम दिया. पीड़िता ने कहा कि पानी पिलाने के बहाने दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाया. उन लोगों ने सिर्फ मेरे साथ रेप किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि यह घटना 24 अप्रैल की है. पीड़िता नोएडा के ही एक गांव की रहने वाली है. उसने बताया कि दोनों भाइयों ने पहले मुझे नशीला पदार्थ पिलाया. फिर दोनों रेप किया और उसका वीडियो बना लिया. पीड़िता का कहना है कि उसके बाद दोनों भाई लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं. वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देते हैं.
यह भी पढ़ें, गैंगरेप से बचने के लिए नाबालिग स्कूल की छत से कूदी, हालत गंभीर
पीड़िता लंबे समय से परेशान थी. बाद में उसने अपने परिवार वालों को यह बात बताई. इसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नोएडा पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि हम दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे.
यह भी पढ़ें, IIT की छात्रा से छेड़छाड़ में दबोचा गया IAS ऑफिसर, पुलिस कर रही पूछताछ
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.