Advertisement

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में बना 'एयरफोर्स ऑफिसर', अब सलाखों के पीछे

Delhi Crime News: दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में यूनिफॉर्म पहनकर एयरफोर्स स्टेशन में अंदर जाने का प्रयास करने लगा.लेकिन, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया. पढ़ें नीरज गौड़ की रिपोर्ट...

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में बना 'एयरफोर्स ऑफिसर', अब सलाखों के पीछे

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: नई दिल्ली के एयरफोर्स स्टेशन (Air Force Station) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स एयरफोर्स की यूनिफॉर्म पहनकर अंदर जाने का प्रयास करने लगा. लेकिन, जब गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी बॉडी लैंग्वेज को देखा तो उन्होंने आईकार्ड मांगा. आईकार्ड मांगने पर वह सकपका गया. सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया.

जब शख्स से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को इम्प्रेस करने के लिए वर्दी में सेल्फी लेने के लिए यहां आया था. एयरफोर्स की शिकायत पर तुगलक रोड थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें, दिल्ली में एकतरफा प्यार में 24 साल के शख्स ने युवती को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई को एयरफोर्स स्टेशन में घुसकर सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले शख्स की पहचान गौरव कुमार के तौर पर हुई है. गौरव यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है. पुलिस ने IPC की धारा 140,170,171,449 और 447 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें, दिल्ली में लिव-इन पार्टनर ने 14 बार जबरन कराया अबॉर्शन, महिला ने की खुदकुशी

शुरू जब मौके पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ा गया तो उसने झूठ बोलकर उन्हें बरगलाने की कोशिश की. जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि मामला गर्लफ्रेंड को इ्म्प्रेस करने का था. गौरव ने पूछताछ में बताया की उसने अपनी गर्लफ्रेंड को एयरफोर्स का अधिकारी बताया था जबकि गर्लफ्रेंड उसकी बातों में नहीं आई और उसने कहा कि वह एयरफोर्स स्टेशन में वर्दी पहन कर सेल्फी भेजे. ऐसे में उसने अपने साइज की एयरफोर्स की वर्दी का जुगाड़ किया और उसे पहनकर एयरफोर्स स्टेशन पर सेल्फी लेने पहुंच गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement