Advertisement

यवतमाल और उमरखेड़ में 14 जगह पर छापेमारी, महाराष्ट्र में ATS की 21 जगहों पर छापेमारी, अहिल्यानगर में 7 जगह पर छापेमारी की गई, कई युवकों के आतंकी संगठनों से संपर्क की सूचना, महाराष्ट्र- सूचना मिलने के बाद ATS की छापेमारी, महाराष्ट्र के यवतमाल में 14 जगह पर छापेमारी, अहिल्यानगर में ATS की 7 जगह छापेमारी, कई युवकों के आतंकी संगठनों से संपर्क का शक, सूचना मिलने के बाद ATS ने की छापेमारी | 'टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी', टीपू ने ब्रिटिशों को प्रेम पत्र नहीं लिखे- ओवैसी, टीपू सुल्तान ब्रिटिशों से लड़ते हुए शहीद हुए, टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी, अंग्रेजों को टीपू सुल्तान से डर लगता था- ओवैसी

दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, GRAP स्टेज 3 के प्रतिबंध लागू, निर्माण कार्यों पर रहेगी रोक

प्रदूषण में कमी के चलते दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली थी लेकिन फिर से एयर क्वालिटी में गिरावट आई है जिसके चलते नए प्रतिबंध लगाए गए हैं.

दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, GRAP स्टेज 3 के प्रतिबंध लागू, निर्माण कार्यों पर रहेगी रोक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है जिसके चलते लोगों की सांसों में जाने वाली हवा जहरीली हो चली है. एयर क्वालिटी की बिगड़ती स्थिति के चलते शहर में एक बार से कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रविवार को AQI एक बार फिर 400 के पार चला गया था जो कि प्रशासन के लिए एक चिंताजनक स्थिति थी. इसके चलते ही CAQM ने GRAP की तीसरी स्टेज लागू कर दी.

केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल (CAQM) ने अधिकारियों को आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर, दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था. इसके बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ी सुधार के बाद उस प्रतिबंध को वापस ले लिया गया था लेकिन अब फिर वही स्थिति देखने को मिल रही है जिसके चलते स्टेज 3 के प्रतिबंध एक बार फिर से लागू कर दिए गए हैं और अब निर्माण और विध्वंस करने के कार्यों समेत सभी तरह के कंस्ट्रक्शन वर्क पर रोक लगा दी गई है. 

MCD Election 2022: खत्म हुआ मतदान, 10 प्वाइंट में जानिए दिनभर का हाल

CPCB ने दिल्ली के एयर क्वालिटी को लेकर आंकड़ों के अनुसार बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 429 रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले शहर में शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 था जिसे बहुत खराब समझा जाता है. इसके चलते लगातार चिंताजनक हो रहे हालातों के बीच प्रतिबंधों का रास्ता एक बार फिर अपनाया जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement