Advertisement

लिव-इन पार्टनर का शादी से इनकार, महिला ने मौत के घाट उतारा, पढ़ें, कत्ल की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी की ही हत्या कर दी है. हत्या के बाद वह शव को सूटकेस में लेकर ठिकाने लगाने जा रही थी. लेकिन, उसी दौरान पकड़ी गई...

लिव-इन पार्टनर का शादी से इनकार, महिला ने मौत के घाट उतारा, पढ़ें, कत्ल की पूरी कहानी

हत्यारोपी प्रीति

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजधानी दिल्ली (Delhi) से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) से कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है. उसने सिर्फ हत्या नहीं की, बल्कि शव को सूटकेस में रखकर उसे ठिकाने लगाने ले जा रही थी. लेकिन, चेकिंग के दौरान वह पकड़ी गई. पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है. 

यह मामला गाजियाबाद थाने के टीला मोड़ के तुलसी निकेतन इलाके का है. प्यार, गुस्सा और कत्ल का यह अपने आप में अनोखा मामला है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी की उस्तरे से गला काटकर हत्या की.

पुलिस ने बताया कि महिला का नाम प्रीति शर्मा है. महिला की शादी पहले दीपक यादव नाम के शख्स से  हुई थी. लेकिन, पिछले 4 सालों से महिला अपने पति दीपक यादव को छोड़कर दिल्ली के फिरोज के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रह रही थी.

यह भी पढ़ें, 83 साल की महिला ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने बताया कि 6-7 अगस्त की रात प्रीति का फिरोज से विवाद हो गया. प्रीति फिरोज से जल्द शादी के लिए कह रही थी, लेकिन फिरोज शादी से इनकार कर रहा था. इसके बाद प्रीति ने घर में रखे उस्तरे से फिरोज का गला काट दिया. 

प्रीति 7 अगस्त की सुबह दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक सूटकेस खरीद कर लाई. जिसके बाद वह फिरोज का शव उसमें रख कर रेलवे स्टेशन जा रही थी. प्रीति की योजना थी कि वह शव को किसी ट्रेन में रख देगी जिससे कि फिरोज की पहचान नहीं हो पाएगी. 

यह भी पढ़ें, सौतेली मां की हैवानियत! 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल

7 तारीख की शाम जब प्रीति सूटकेस में शव को रखकर ठिकाने लगाने जा रही थी उसी समय रास्ते में गश्त कर रही पुलिस मिल गई. पुलिस अकेली महिला को सूटकेस के साथ देखकर शक करने लगी. शुरू में पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन, बाद में जब पुलिस ने जबरन सूटकेस खोला तो सभी के होश उड़ गए. पुलिस ने प्रीति को तुरंत अरेस्ट कर लिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement