Advertisement

2 नाबालिग लड़कियों से प्रिंसिपल ही करता था छेड़छाड़, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक शर्मनाक खबर आई है. यहां के एक प्राइवेट स्कूल में 2 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है. पुलिस ने 45 साल के प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है...

2 नाबालिग लड़कियों से प्रिंसिपल ही करता था छेड़छाड़, गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर 2 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है. इसकी जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी.

सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़ ने बताया कि पांचवीं और सातवीं में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ स्कूल प्रिंसिपल छेड़छाड़ करता था. बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ से परेशान होकर इन छात्राओं ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी. लड़कियों ने बताया कि प्रिंसिपल इन बच्चियों को अपने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करता था. 

यह भी पढ़ें, बेरहम मां! प्रेमी से करवाया नाबालिग बेटी का रेप, शादी करा घर में कराई डिलीवरी

इन बच्चियों के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने 45 साल के इस प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के अलावा पॉस्को ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें, बूढ़े ने 13 साल की मासूम को ₹10 का लालच देकर कमरे में बुलाया, फिर दोस्त के साथ किया गैंगरेप

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके साथ ही स्कूल के मालिक ने भी कुछ स्टूडेंट्स के माता-पिता के खिलाफ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि यह घटना छेड़छाड़ के मामले के खुलासे के बाद हुई है. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement