Advertisement

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड: अब तक 3 अरेस्ट, 1 हफ्ते के लिए विश्वविद्यालय बंद

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो कांड में अब तक 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. 1 हफ्ते के लिए यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है. स्टूडेंट्स घर लौटने लगे

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड: अब तक 3 अरेस्ट, 1 हफ्ते के लिए विश्वविद्यालय बंद

प्रदर्शन करतीं छात्राएं

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: पंजाब के मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक हफ्ते की छुट्टी बढ़ा दी है. छुट्टी की घोषणा के बाद ज्यादातर छात्र अपने घर लौटने लगे हैं. ध्यान रहे कि वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट में दशहत का माहौल है. इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2 वॉर्डन को भी सस्पेंड कर दिया है.

गौरलतब है कि पंजाब के मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में कुछ छात्राओं का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया गया. इस वीडियो का खुलासा तब हुआ जब शिमला में बैठे एक लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया.

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे बॉयफ्रेंड के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया था. जब इस वीडियो के बारे में यूनिवर्सिटी के अन्य छात्राओं को मालूम चला तो इनमें से कई ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की. इनमें से कई अस्पताल में इलाज भी चल रहा है. 

यह भी पढ़ें, Chandigarh University: प्राइवेट वीडियोज को लेकर रहें सतर्क! यूं हो सकता है गलत इस्तेमाल

तमाम सिलेब्रिटी इस कांड के खिलाफ सोशल मीडिया पर खुलकर लिखते नजर आए. आम लोग भी सड़कों पर उतर गए. भारी हंगामे की वजह से रविवार को पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

हालांकि बाद में पुलिस ने वीडियो लीक करने वाले मुख्य आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उस छात्रा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिसने वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था. इसमें 
अश्लील वीडियो के साथ-साथ कुछ नग्न तस्वीरें भी थीं. बताया जा रहा है कि इस मामले में इन दोनों के अलावा एक और शख्स की भी गिरफ्तारी हुई है.

वहीं, हंगामे के बीच रविवार की रात को यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर आरएस बावा ने एक बयान में कहा, 'अन्य छात्राओं द्वारा शूट किए गए आपत्तिजनक वीडियो की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं.' उन्होंने कहा कि जो भी इस कांड में दोषी था पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement