Advertisement

चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर चलते लोगों को रौंद डाला, देखें वीडियो

चलती बस में हार्ट अटैक से ड्राइवर की हुई मौत. राहगीरों को रौंदती अनियंत्रित बस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल.

चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर चलते लोगों को रौंद डाला, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए ​हिंदी: मध्य प्रदेश के जबलपुर से शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां जबलपुर के दमोह नाका इलाके में एक मेट्रो बस अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंदती चली गई. सड़क पर लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे. वहीं लोग अंदाजा लगा रहे थे ड्राइवर नशे में है. बस में सवार यात्री ड्राइवर को देखने के लिए आगे आए तो वह सीट पर लुढ़का हुआ था. कुछ मिनट बाद बस गाड़ियों में टक्कर मारते हुए बस किनारे खड़ी हो गई. हादसे में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए तो कई गाड़ियों को टक्कर लगी. गुस्साएं लोग बस में ड्राइवर सीट पर पहुंचे तो ड्राइवर का हाल देख उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

लोगों को लगा नशे में है बस ड्राइवर

सड़क पर अचानक ही बस द्वारा एक के बाद एक राहगीरों को रौंदते और वाहनों में टक्कर मारती बस को देख हैरान रह गए. लोगों को लगा कि ड्राइवर नशे में है, लोग बस को रोकने के लिए भी भागे. आगे जाकर जैसे ही बस रुकी गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने के खिड़की खोली तो चालक सीट पर बेहोश पड़ा मिला. लोग आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

अचानक हार्ट अटैक आया तो बस से छूट गया कंट्रोल

डॉक्टरों ने जांच में बताया कि चालक की बस चलाते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो हुई है. इसी के चलते बस से चालक का कंट्रोल छूट गया और बस सामने आगे और साइड में चल रहे वाहन, राहगीरों को रौंदते हुए आगे चलती जा रही थी. इस हादसे में छह लोगों को चोट आई है, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. इसमें एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने ड्राइवर के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिवार को सौंप दिया है.

घटना का वीडियो भी आया सामने

इस हादसे पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया. इसमें बस वाहनों को टक्कर मारते हुए जाती दिख रही है. वहीं घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. गनीमत रही कि बस सड़क किनारे जाकर खड़ी हो गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement