Advertisement

डायन बताकर एक ही परिवार के 4 लोगों मल-मूत्र पिलाया, गर्म लोहे से दागा

झारखंड में डायन के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. एक ही परिवार के 4 लोगों को मल-मूत्र पिलाया गया है...

डायन बताकर एक ही परिवार के 4 लोगों मल-मूत्र पिलाया, गर्म लोहे से दागा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: झारखंड में डायन के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दुमका के असवारी गांव में जादू-टोने का आरोप लगाकर 3 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को गर्म लोहे की रॉड से दागा गया है. यही नहीं उन सभी को जबरन मल-मूत्र पिलाया गया और उनकी पिटाई भी की गई. जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ितों को आरोपियों से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया कि दुमका जिले के सरैयाहाद थाने के असवारी गांव में डायन बताकर एक ही परिवार की 3 मिहलाओं और 1 पुरुष को प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया गया और लोहे की छड़ों को गर्म कर दागा गया. 

यह भी खबरें: झारखंड में 19 महिलाओं की उम्रकैद, 9 साल पहले इन्होंने दिया था खौफनाक जुर्म को अंजाम

सरैयाहाट के थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि असवारी गांव के ही लोगों ने ‘जादू-टोना’ करने के शक में 3 ग्रामीण महिलाओं, रसी मुर्मू (55), सोनमुनी टुड्डू (60) और कोलो टुड्डू (45) तथा श्रीलाल मुर्मू नामक 40 साल के पुरुष की जमकर पिटाई की. उसके बाद उन्होंने जबरन मल-मूत्र पिलाया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार इस कदर सहमा हुआ था कि किसी ने पुलिस से मदद मांगने की हिम्मत तक नहीं की. 

यह भी खबरें: एक लड़की के 'साहस' से डरा पूरा गांव, पढ़ें, झारखंड की मंजू की दिलचस्प कहानी

उन्होंने बताया कि रविवार को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस बल ने गांव में जाकर चारों पीड़ितों को छुड़ाकर इलाज के लिए सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सोनामुनी टुड्डू और श्रीलाल मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर के एक अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ जारी है

वहीं पुलिस ने कहा कि अब तक इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. उन्होंने कहा कि गांव की स्थिति सामान्य है पुलिस गांव में गश्ती कर रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी एक ही समाज के हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement