Advertisement

Kanpur Violence News: अब यूपी में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट, बीजेपी लीडर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर मेंं पुलिस ने एक बीजेपी नेता को अरेस्ट किया है. उस नेता पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट करने का आरोप है...

Kanpur Violence News: अब यूपी में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित पोस्ट, बीजेपी लीडर अरेस्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैगंबर मुहम्मद पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी के यूथ विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव (Harshit Srivastava) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि बीजेपी यूथ विंग के पूर्व जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव को मंगलवार रात उनकी पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने श्रीवास्तव के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज किया है.

बीजेपी यूथ विंग के नेता पर धारा 153ए, धारा 295ए, आईपीसी की धारा 507 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया.

कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

गौरतलब है कि शुक्रवार की नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बंद बुलाया गया था, लेकिन कथित तौर पर जबरदस्ती दुकान बंद कराने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़पें और पथराव की घटना हुईं.

जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, 'हम जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेंगे. शुक्रवार से हमने ऐसे 23 सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.'


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement