Advertisement

Bihar Gangrape: बिहार में हुआ निर्भया जैसा कांड, चलती बस में नाबालिग का गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

Betiyah Gangrape: बिहार के बेतिया में एक नाबालिग के साथ बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Gangrape: बिहार में हुआ निर्भया जैसा कांड, चलती बस में नाबालिग का गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

बस में किया गया नाबालिग के साथ गैंगरेपो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात हुई है. बेतिया के एक बस अड्डे पर खड़ी बस में एक नाबालिग लड़की (उम्र करीब 17 साल) को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक अधिकारी ने बुधवार बताया कि गैंगरेप के मामले में बस के ड्राइर कंडक्टर और कन्डक्टर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बेतिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मुकुल परिमल पांडेय ने मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना के बारे में बुधवार को बताया कि पीड़िता ने मंगलवार शाम को थाने आकर मामले की जानकारी दी जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया. 

यह भी पढ़ें- Viagra Overdose Case: यूपी के युवक ने ले ली वियाग्रा की ओवरडोज, जान पर बन आई

पुलिस ने जब्त की बस, चार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुकुल ने बताया कि मामले की गहनतापूर्वक जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता बस में सवार होकर पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से बेतिया पहुंची थी.

यह भी पढ़ें- BJP में आते ही ट्रोल होने लगे हार्दिक पटेल, धमकियों के बाद फेसबुक पर बंद किया यह सेक्शन

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया था. वही पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में बस के ड्राइवर और अन्य आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement