Advertisement

Bareilly में कोचिंग संचालिका के पति ने किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश के बरेली में कोचिंग संचालिका के पति पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

Bareilly में कोचिंग संचालिका के पति ने किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) से एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामना दर्ज सामने आया है. दरअसल बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने एक कोचिंग संचालिका के पति को नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, कोचिंग संचालिका का पति दो जून को 15 वर्षीय छात्रा के घर आया और यह कहकर अपने साथ ले गया कि मैम ने उसे पढ़ने को बुलाया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने घर ले जाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार को बताया कि घटना के वक्त कोचिंग संचालिका के घर पर कोई नहीं था.

ये भी पढ़ेंः Bihar: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती... Video बना न्याय के लिए थाने पहुंच गई बेटी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राहुल (30) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. सजवाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और अदालत के आदेश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः शर्मनाक: यूपी के प्रतापगढ़ में पब्लिक टॉयलेट में महिला से Rape, आरोपी घटना स्थल से फ़रार

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement