Advertisement

24 घंटे के भीतर पटना में हत्या की दूसरी वारदात, अब फौजी की गोली मारकर हत्या

Bihar Cirme News: बिहार की राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ताजा घटना में शहर के कंकड़बाग इलाके में लूटपाट के बाद लुटेरों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है...

24 घंटे के भीतर पटना में हत्या की दूसरी वारदात, अब फौजी की गोली मारकर हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को राजधानी के कंकड़बाग में लुटेरों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुरुवार की सुबह जवान अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से पटना जंक्शन की तरफ जा रहा था. तभी हाथ देकर लुटेरे ने बाइक रुकवाई. पहले तो वे उनसे रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछने लगे और मौका देखते ही बैग छीनकर भागने लगे. जवान ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी. मौके पर ही जवान की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें, चोर पकड़ने यूपी से पटना गई पुलिस की पिटाई, दारोगा का सिर फटा, कुत्ते से कटवाया!

पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद अब जवान के शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया है.

यह भी पढ़ें,बिहार में शख्स ने किया लूट का विरोध, बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया

ध्यान रहे कि इसके पहले बुधवार को पटना में ही कोचिंग के लिए जा रही एक नाबालिग लड़की को एक लड़के ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में हम देखते हैं आरोपी पीछे से लड़की के पास आता है और उसके सिर में गोली मार देता है. इसके पहले की वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आरोपी फरार हो गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement