Advertisement

Population Control: CM योगी से ओवैसी ने पूछा, क्या मुसलमान इस देश के मूल निवासी नहीं हैं?

World Population Day: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या असंतुलन वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि इस देश में सबसे ज्यादा गर्भ निरोधक मुसलमान ही इस्तेमाल करते हैं. प्रजनन दर में तेजी से गिरावट आ रही है. साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम से पूछा है कि क्या मुसलमान इस देश के मूल निवासी नहीं हैं?...

Population Control: CM योगी से ओवैसी ने पूछा, क्या मुसलमान इस देश के मूल निवासी नहीं हैं?

असदुद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'जनसंख्या असंतुलन' वाले बयान पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कड़ी टिप्पणी की है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख ने कहा कि मुसलमान सबसे ज्यादा गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुसलमानों में प्रजनन दर जो 2016 में 2.6 फीसदी थी वह गिरकर 2.3 फीसदी पर पहुंच गई है.

गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) कानून सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन देश में असंतुलन की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर ऐसा न हो कि एक खास वर्ग की आबादी बढ़ती चली जाए और मूल निवासियों की आबादी कम हो जाए.

योगी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया के दौरान ओवैसी ने ये बातें कहीं हैं. ओवैसी ने एक बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि क्या मुससमान भारत के मूल निवासी नहीं हैं? उन्होंने आगे कहा, वास्तव में हम देखें तो इस देश के मूल निवासी सिर्फ आदिवासी और द्रविड़ लोग हैं. ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी में बिना किसी प्रयास के 2026 से 2030 के बीच वांछित प्रजनन दर हासिल कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें, कैसे कम होगी जनसंख्या, नागालैंड के इस मंत्री ने दिए सुझाव तो 'गदगद' हो गए सिंगल

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में ओवैसी ने कहा कि उनके (योगी) अपने स्वास्थ्य मंत्री ने ही कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में किसी कानून की जरूरत नहीं है. ओवैसी का कहना है कि देश में ज्यादातर गर्भ निरोधक का इस्तेमाल मुसलमान ही कर रहे हैं. ओवैसी का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत का प्रयास अन्य देशों की तुलना में बेहतर है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement