Advertisement

Agneepath Protest: मोदी सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम, 18 को बिहार बंद

सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को झकझोर रख दिया है. इसके विरोध में कई संगठनों ने 18 को बिहार बंद का आह्वान किया है

Agneepath Protest: मोदी सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम, 18 को बिहार बंद

18 को बिहार बंद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के आने के बाद पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. इस योजना ने सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को झकझोर रख दिया है. पूरे देश से हिंसक विरोध-प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. देश के कई हिस्सों में ट्रेनों में आग लगा दी गई है. इसी बीच अब आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है.

इन संगठनों ने मोदी सरकार को 72 घंटे का  अल्टीमेटम दिया है. संगठनों सरकार से कहा है कि यदि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और युवाओं का मजाक उड़ाने वाली इस योजना को वापस नहीं लेती तो 18 को बिहार बन्द और फिर भारत बंद की ओर बढ़ेंगे. दूसरी यह भी खबर आ रही है कि बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी इस बंद को समर्थन देने की घोषणा की है.

Agnipath Scheme: बवाल के बाद सरकार का बड़ा फैसला! भर्ती की उम्र सीमा 2 साल बढ़ाई

सेना भर्ती जवान मोर्चा के संयोजक राजू यादव, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अगियांव के विधायक मनोज मंजिल, आइसा महासचिव और पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ, विधायक अजीत कुशवाहा, अफताब आलम, सबीर कुमार और विकास यादव ने संयुक्त बयान जारी कर ये बातें कही हैं.

Agnipath Scheme के विरोध में हंगामा जारी, युवा बोले- चार साल बाद हम कहां जाएंगे?

इन नेताओं ने कहा कि यह योजना युवाओं के साथ क्रूर मजाक है. साथ ही यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है. इन नेताओं ने मांग की है कि कृषि कानूनों की तरह इस योजना को अविलंब रद्द किया जाए और बिना किसी देरी के सशस्त्र बलों में नियमित भर्ती की बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement