Advertisement

आदेश गुप्ता की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से विदाई, MCD में हार के बाद इस्तीफा, अब वीरेंद्र सचदेवा संभालेंगे कमान

MCD चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली यूनिट के प्रमुख आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

आदेश गुप्ता की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से विदाई, MCD में हार के बाद इस्तीफा, अब वीरेंद्र सचदेवा संभालेंगे कमान

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने एमसीडी चुनावों  (MCD Election) के नतीजे सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है. आम आदमी पार्टी ने करीब डेढ़ दशक से एमसीडी पर काबिज बीजेपी को हटाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. आदेश गुप्ता पर हार का ठीकरा फूटा और उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार कर लिया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के बाद सौंपा गया है. आदेश गुप्ता की जगह अब वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं. अब सूबे की कमान उनके हाथ में रहेगी. आदेश गुप्ता आम आदमी पार्टी के धुर आलोचकों में शामिल रहे हैं. 

Himachal Pradesh New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए CM, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

AAP ने हासिल की है प्रचंड जीत

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया था. प्रचंड बहुमत से एमसीडी में आम आदमी पार्टी काबिज होने जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी के सभी 250 वार्डों में पिछले रविवार को दोनों पक्षों के जोरदार प्रचार के बाद मतदान हुआ था.

Himachal Pradesh New CM: हिमाचल की कमान संभालने को तैयार सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानिए कौन हैं, कैसा रहा है सियासी सफर

किसके हिस्से आईं कितनी सीटें?

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में इस बार आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 134 सीटें हासिल की हैं. बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं. अब दिल्ली बीजेपी का नेतृत्व हार पर मंथन कर रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement