Advertisement

Maharashtra Suicide: महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के 9 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस को आशंका है कि सभी ने जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म की है...

Maharashtra Suicide: महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों ने की आत्महत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जिले के मिराज तालुका के म्हैसाल में एक ही परिवार के 9 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. परिवार के मुताबिक, सभी लोगों ने जहर खाकर अपनी जिंदगी समाप्त की है. 6 शव एक घर पर मिले हैं, जबकि 3 शव दूसरे घर पर मिले हैं. 

शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि परिवार के सभी सदस्यों ने शायद कर्ज की वजह से एक साथ जिंदगी समाप्त कर ली है. हालांकि, आत्महत्या के कारणों की सही-सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी.

आत्महत्या करने वालों में पोपट यालप्पा वनमोर (उम्र 52), संगीता पोपट वनमोर (48), अर्चना पोपट वनमोर (30), शुभम पोपट वनमोर (28), माणिक यल्लप्पा वनमोर (49), रेखा माणिक वनमोर (45), आदित्य माणिक वनमोर (15),  अनीता माणिक वनमोर (28) और अक्कताई वनमोर (72) शामिल हैं.

नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, हाथ-पैरों पर लिखा सुसाइड नोट

म्हैसाल के नरवाड़ रोड के अंबिका नगर चौक के पास डॉक्टर वनमोर अपने परिवार के साथ रहते थे. परिवार का एक घर अंबिकानगर और दूसरा राजधानी कॉर्नर में है.

इस सामूहिक आत्महत्या से पूरा मिराज तालुका हिल गया है. पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह डॉक्टर वनमोर के दोनों घरों के दरवाजे नहीं खुले. जब बाद में पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो पता चला कि एक ही घर में 6 लोगों ने जहर खाकर जान दे दी है. तीन शव बाद में दूसरे घर में मिले.

बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दर्द  

जिला पुलिस अधीक्षक दीक्षित कुमार गेदाम, पुलिस उपाधीक्षक अशोक वीरकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा दुबुले सहित मिराजगांव पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement