Advertisement

Diving Video:  80 साल की दादी ने गंगा में लगाई छलांग, हैं सभी हैरान!

हरिद्वार में हरकी पैड़ी में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला का स्टंट देखकर सभी हैरान हैं. यह महिला ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाती दिख रही है...

Diving Video:  80 साल की दादी ने गंगा में लगाई छलांग, हैं सभी हैरान!

गंगा में छलांग लगातीं दादी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: 80 साल की उम्र में आपने लोगों को डॉक्टरों के चक्कर लगाते हुए देखा होगा. सुबह-शाम पार्कों में धीरे-धीरे टहलते हुए देखा होगा. लेकिन, एक एथलीट की तरह गंगा पुल से छलांग लगाते शायद ही देखा होगा.

आज हम आपको एक 80 साल की एक दादी से मिलवाते हैं. यह दादी एक एक्सपर्ट गोताखोर की तरह गंगा में छलांग लगाती हुई दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि यह दादी हरियाणा की रहने वाली हैं और अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में आई थीं.

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा में कई फीट ऊंचे पुल से छलांग लगाती इस दादी को देखकर बड़े-बड़े हैरान हैं. हरकी पैड़ी पर गंगा के तेज प्रवाह से सहमे लोग जहां घाटों पर चेन पकड़ कर नहाते हैं वहीं 80 साल की बुजुर्ग महिला पुल की रेलिंग पार कर गंगा में छलांग लगाती नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें, बाइक सवार महिला के सिर पर गिरा नारियल, यूं हो गया एक्सिडेंट

सोशल मीडिया पर  'एथलीट दादी' का यह वीडियो वायरल हो रहा है. DNA Hindi आपसे अपील करता है कि आप दादी की तरह जोश में आकर छलांग न लगाएं, इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement