Advertisement

Delhi Rape: मुंह में कपड़ा ठूंस 8 साल की बच्ची से रेप, दरिंदे ने शरीर का हर अंग काटा

राजधानी दिल्ली में एक 32 साल के हैवान ने 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. इस घटना के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे..

Delhi Rape: मुंह में कपड़ा ठूंस 8 साल की बच्ची से रेप, दरिंदे ने शरीर का हर अंग काटा

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजधानी दिल्ली में हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपक रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 8 साल की एक मासूम से रेप किया गया है. उस छोटी बच्ची का शायद ही कोई अंग बचा हो जिसे दांत से काटा न गया हो. यह घटना दिल्ली के बदरपुर इलाके की है.

जिसने भी उस बच्ची की हालत देखी उसकी रूह कांप उठी. दिल्ली पुलिस ने बच्ची को एम्स में भर्ती कराया है. अपनी इकलौती बेटी को दर्द में तड़पते देखकर मां का बुरा हाल है. मां बच्ची के साथ अकेले रहती है. पिता कुछ साल पहले ही घर छोड़कर चला गया था.

पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया कि जब दर्द से चीखने लगी तो दरिंदे ने पिटाई की. आवाज कमरे से बाहर न जाए इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. पीड़ित की मां ने बताया कि जिस मकान में वह रहती है वहां के अधिकतर लोग उसे अपनी बेटी की तरह मानते थे. 

नाबालिग को किडनैप करके तीन दिन तक गैंगरेप करते रहते 8 दरिंदे, अब तक चार गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपी 32 साल का है और वारदात के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी दो दिन पहले ही किराए पर रहने के लिए आया था. इस मामले में मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. जांच में यह भी बात सामने आई  है कि मकान मालिक ने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement