Advertisement

बिहार में कुत्तों का आंतक, एक साथ 6 बच्चों को बुरी तरह काटा

बिहार के बेगूसराय में कुत्तों का आतंक चरम पर है. यहां कुत्तों के झुंड ने एक साथ 6 बच्चों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है...

बिहार में कुत्तों का आंतक, एक साथ 6 बच्चों को बुरी तरह काटा

कुत्तों का आतंक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बिहार के बेगूसराय में कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है. यहां कुत्तों के एक झुंड ने एक साथ 6 बच्चों को अपना शिकार बनाया. कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया. इन बच्चों की स्थिति देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

यह घटना बेगूसराय जिले खोदावंदपुर थाने के तारा बरियारपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे. शाम का वक्त था. उसी समय कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंचा और बच्चों पर हमला बोल दिया. कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह काटना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें, पिटबुल डॉग ने किया बच्चे पर हमला, चेहरे पर आए 150 से ज्यादा टांके

बच्चों का शोर सुनकर गांव वाले उस तरफ दौड़े तब जाकर कुत्ते वहां से भागे. तब तक कु्त्तों ने 6 बच्चों को बुरी तरह काट लिया था. गांव वाले आनन-फानन में उनको लेकर स्थानीय अस्पताल में गए. जहां उनकी खराब हालत देखकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया. फिलहाल सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.

यह भी पढ़ें, तीन साल में 1.5 करोड़ भारतीय हुए कुत्तों के शिकार, पिटबुल ही नहीं ये डॉग ब्रीड्स भी हैं खतरनाक

ध्यान रहे कि इसके पहले भी पागल कुत्तों ने एक महिला को नोच-नोच कर मार डाला था. वहीं, दूसरी घटना में कुत्तों के एक झुंड ने एक बच्ची के आंख में काट लिया था और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उसी से साथ एक 8 साल बच्चे को भी बुरी तरह काटा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement