Advertisement

बेगूसराय अंधाधुंध फायरिंग कांड: पुलिस ने चारों दहशतर्गदों को अरेस्ट किया

बेगूसराय में फायरिंग कर पूरे देश में सनसनी मचाने वाले चारों दहशतगर्दों को पुलिस ने धर दबोचा है. 3 को बेगूसराय और 1 को झाझा से अरेस्ट किया है...

बेगूसराय अंधाधुंध फायरिंग कांड: पुलिस ने चारों दहशतर्गदों को अरेस्ट किया

इन्हीं दहशतगर्दों ने बेगूसराय में मचाया था आतंक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बिहार के चारों दहशतगर्दों को पुलिस ने धर दबोचा है. सबसे पहले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झाझा रेलवे स्टेशन  से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया. इसकी पहचान केशव कुमार उर्फ नागा के रूप में हुई है. यह बेगूसराय के बीहट के वार्ड नंबर 15 का रहने वाला है. इसके पिता का नाम राम विनय सिंह बताया जा रहा है.

इसके पहले बिहार पुलिस ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करके बेगूसराय कोर्ट के पास से दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा था. इन्हीं की निशानदेही पर चारों की पहचान कर ली गई थी. बताया जा रहा है कि इसमें से एक बीहट का ही रहने वाला है.

पुलिस को सूचना मिली की नागा मौर्य एक्सप्रेस पकड़कर रांची भाग रहा है. पुलिस ने झाझा रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया. जैसे गाड़ी स्टेशन पर रुकी पुलिस ने ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया. शुरू नागा ने पुलिस को धोखा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार भागने के अपने मंसूबे में केशव उर्फ नागा नाकाम रहा. उसे अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस आरोपी को अपने साथ बेगूसराय लेकर रवाना हो गई. पुलिस इस मामले ज्यादा कुछ बताने से बचती नजर आई.

यह भी पढ़ें, बेगूसराय के सनकी शूटर्स: बाइक पर सवार होकर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, 11 को गोली लगी, 1 की मौत

इसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने बेगूसराय से अरेस्ट कर लिया है. इनकी पहचान युवराज, अर्जुन और सुमित के रूप में हुई है. ये चारों बेगूसराय के ही रहने वाले हैं. 

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को इन चारों बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 के चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. इन लोगों ने राह चलते 10 लोगों को गोली मारी थी. इसमें 31 साल के एक चंदन की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि 2 बाइक पर सवार होकर इन लोगों ने 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाई थीं.

यह भी पढ़ें, पटना में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस वालों की पिटाई, 3 जवानों की हालत नाजुक

बिहार पुलिस के लिए इन्हें गिरफ्तार करना बड़ी चुनौती थी. पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर, खगड़िया, पटना, लखीसराय और नालंदा में लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस इस काम के लिए कई टीमें गठित की थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement